5 जून 2024 - 06:06
लोकसभा से बसपा का सूपड़ा साफ़, मायावती का मुसलमानों पर ग़ुस्सा फूटा

अकेले चुनाव लड़ने वाली बसपा को पिछले चुनाव में गठबंधन के सहारे दस सीटें मिली थी लेकिन इस बार अकेले लड़ रही बसपा को एक भी सीट नहीं मिली हाँ वह कई इलाक़ो में

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की बी टीम होने जैसे आरोपों का सामना करती रही बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा में खाता भी नही खुल सका जिस से नाराज़ पार्टी प्रमुख मायावती ने मुसलमान समाज को निशाने पर लिया। इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने वाली बसपा को पिछले चुनाव में गठबंधन के सहारे दस सीटें मिली थी लेकिन इस बार अकेले लड़ रही बसपा को एक भी सीट नहीं मिली हाँ वह कई इलाक़ो में अच्छे खासे वोट बटोर कर विपक्षी उम्मीदवारों का खेल ज़रूर बिगाड़ती रही।

अपनी पार्टी की दुर्दशा से नाराज़ मायावती ने मुस्लिम समाज पर निशाना साधते हुए कहा इस लोकसभा चुनाव में और पिछले चुनावों में भी हमने मुसलमानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया लेकिन हमें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला और वह हमें ठीक से समझ नहीं पाए। इसलिए अब से हम सोच-समझकर ही उन्हें मौका देंगे ताकि पार्टी को ऐसा नुकसान न हो।